किशनगंज, मार्च 9 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज में भवन निर्माण विभाग में पहले काम करवाने के बाद फिर उसी काम का टेंडर निकालने का मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले भी समाहरणालय परिसर में गार्ड रुम से लेकर जीर्णोद्धार कार्य हो या फिर आफिसर कॉलोनी की चाहरदीवारी निर्माण का मामला हो या, ऐसे एक दर्जन मामले पहले सामने आ चुके हैं , जिसमें काम पूरा होने के बाद उसी काम का टेंडर निकाला गया है। इधर, शनिवार को एक बार फिर निविदा प्रक्रिया को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। विभाग पर अपने चहेते संवेदकों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में संवेदक ओसामा रेजा, मकतुब सहित अन्य ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर निविदा प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत की है।संवेदकों का आरोप है कि विभाग में अक्सर पहले कार्य करा...