भवन निर्माण विभाग को दस सर्कुलर रोड बंगला मिल गया
पटना, जुलाई 3 -- लगभग दो दशक तक पूर्व मुख्यमंत्री लालू-राबड़ी परिवार के पास रहा 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला अब भवन निर्माण विभाग के कब्जे में आ गया है। शुक्रवार को भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों ने राबड़ी देवी के प्रतिनिधि की उपस्थिति में बंगले का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी सामान सुरक्षित स्थिति में पाये जाने पर एनओसी दे दी गयी। इसके बाद विभाग को बंगले की चाबी सौंप दी गयी। आवश्यक मेंटेनेंस के बाद अब यह बंगला जल्द ही पूर्व से आवंटित मंत्री नंदकिशोर राम को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों ने निरीक्षण कर बनाई सामग्रियों की सूची : मिली जानकारी के मुताबिक भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारियों की एक टीम ने शुक्रवार को 10 सर्कुलर रोड सरकारी बंगले का निरीक्षण किया। इस दौरान राबड़ी देवी के आप्त सचिव भी भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ रहे। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.