भागलपुर, जुलाई 12 -- भागलपुर। राज्य मुख्यालय ने भवन निर्माण विभाग के स्वामित्व वाली भूमि की विवरणी उपलब्ध कराने के संबंध जिलों में तैनात कार्यपालक अभियंताओं को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि भवन निर्माण विभाग के स्वामित्व की सभी भूमि का सर्वे कराकर पंजी संधारित किया जाना है। इसलिए प्रमण्डल अंतर्गत भवन निर्माण विभाग के स्वामित्व की सभी भूखण्डों की विवरणी एक माह के अंदर उपलब्ध करायी जाए। पत्र के साथ एक विवरणी भी भेजी गई है। जिसमें भूमि संबंधित जरूरी जानकारी अंकित कर मुख्यालय भेजनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...