जौनपुर, मई 3 -- जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र की बरांवा निवासी निशा देवी ने तहसील दिवस पर शिकायत कर कहा कि उसकी वसीयत वाली जमीन पर मकान निर्माण के दौरान कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर काम रुकवा दे रहे हैं। उसका कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड में जमीन निशा के नाम दर्ज है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने पहले ही जमीन के एक हिस्से पर अवैध कब्जा कर दो कमरे बना लिए हैं। अब शेष भूमि पर दीवार उठाने से रोक रहे हैं। निशा देवी ने डीएम से निर्माण की अनुमति, सुरक्षा और काम रोकवाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस पर रोहित को चंद मिनटों में मिला समाधान यह भी पढ़ें- चकरोड पर अतिक्रमण तो कहीं तालाब की जमीन पर कब्जा यह भी पढ़ें- भूमि विवाद की शिकायतों को सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.