गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मेरठ में अवैध निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद महानगर में भवन निर्माण के दौरान सेटबैक नियमों की अनदेखी भी चर्चा में है। महानगर के आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान में सेटबैक के मानकों का उल्लंघन आम है। इससे न केवल महानगर का नियोजित विकास प्रभावित हो रहा है, बल्कि सुरक्षा, यातायात की समस्या भी खड़ी हो रही हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण का कहना है कि सेटबैक और अवैध निर्माण को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहा है। तमाम भवन न केवल सील हुए कंपाउंडिंग भी की गई है। दूसरे लोगों का यह मानना है कि आसपास के भूखंडों पर पहले से ही बिना सेटबैक के निर्माण हो चुके होते हैं। ऐसे में अकेले उनके नियम अनुपालन का लाभ नहीं मिलता। आर्किटेक्चरल डिज़ाइनर नितिन पांडेय कहते हैं कि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो भवि...