मधेपुरा, जनवरी 29 -- गम्हरिया, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के रुपौली वार्ड एक रुपौली स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बनाए जा रहे स्कूल भवन का लोगों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर जेई नेहा कुमारी मौके पर पहुंची। जेई के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवता की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीण बद्री यादव, रमेश यादव, संतान यादव, सिंकू यादव, प्रभास कुमार ने कहा कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण में दोयम दर्ज की सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है। जेई नेहा कुमारी ने ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि न...