आजमगढ़, अप्रैल 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। सीएमओ डॉ. एन.आर. वर्मा ने गुरुवार को मिर्जापुर स्थित निर्माणाधीन 30 बेड के सीएचसी भवन तथा तहबरपुर ब्लॉक के भड़सरा खालसा में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण में देरी पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई और निर्धारित समयावधि में मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सुबह सीएमओ तहबरपुर ब्लॉक के भड़सरा खालसा स्थित सीएचसी पहुंचे, जहां निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था और प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को तत्काल कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने दो माह के भीतर कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया।इसके बाद सीएमओ मिर्जापुर सीएचसी पहुंचे और वहां भी निरीक्षण किया। परिसर में सड़क निर्माण एवं इंटरलॉकिंग कार्यों में देरी पर उन्होंने...