भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह से मिले विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के सदस्य
पूर्णिया, अगस्त 17 -- पूर्णिया, एक संवाददाता। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह से उनके पूर्णिया स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आशीष गोस्वामी ने संगठन की ओर से मंत्री को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री ने संगठन की ओर से किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याण के कार्यों की सराहना की। उन्होंने संगठन को आगे भी समाजहित से जुड़े सेवा कार्य जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक विषयों को लेकर जनप्रतिनिधियों और समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ सकारात्मक संवाद जरूरी है। सनातन संस्कृति एव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.