खगडि़या, मई 29 -- अलौली। एक प्रतिनिधि जगर पंचायत के वार्ड दस में भवन निर्माण समय पड़ोशी ने जबरदस्ती मारपीट कर लूट एवं जान मारने की धमकी दी। जिसका थाना में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित सुंदर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अपने बड़े भाई विन्देश्वरी सिंह के साथ भवन निर्माण कर रहा था। पड़ोश के ग्रामीणों ने पहुंच कर काम रोका जिसका विरोध करने पर लाठी रड आदि से मारपीट कर दोनों को जख्मी कर दिया। दोनों भाईयों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि सुंदर सिंह के आवेदन पर कोड दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- भवन निर्माण के समय मारपीट व लूट का मामला दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...