बक्सर, जून 26 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सारिमपुर में भवन निर्माण के नाम पर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस को दिए आवेदन में छोटकी सारिमपुर निवासी जय प्रकाश चौधरी ने कहा है कि उन्होंने अपनी निजी जमीन पर भवन निर्माण के लिए एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ समझौता किया था। इसके तहत 17 लाख 15 हजार रुपये कंपनी को भुगतान भी कर दिया था। करीब एक साल बीत जाने के बाद भी कंपनी ने कोई भी कार्य नहीं किया। परेशान होकर कई बार कंपनी के निदेशक शंकर दयाल व ममता देवी से संपर्क करने का प्रयास किया। नोटिस भी भेजा। परंतु उनके स्तर से निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि कंपनी के निदेशक ने धोखाधड...