भभुआ, फरवरी 17 -- भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित खीरी मौजा में प्रखंड और अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके प्लेंथ की ऊंचाई बढ़ाना जरूरी है। इसके प्लेथ की ऊंचाई भगवानपुर-भभुआ सड़क से कम होने पर सीएचसी भवन की तरह नदी की बाढ़ का पानी कार्यालय में प्रवेश कर सकता है। क्योंकि भवन का निर्माण सुवरा नदी के पास के अधिग्रहित भूमि में किया जा रहा है, जहां भारी बारिश होने के बाद पहाड़ से पानी आने के बाद बाढ़ आ जाती है। इसका पानी सीएचसी में भर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण के आरंभ में ही इस समस्या के समाधान के लिए संवेदक और विभाग के इंजीनियरों को विचार करना चाहिए, ताकि भविष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरह नदी की बाढ़ का पानी भवनों तक नहीं पहुंच सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.