भवन नियमितीकरण योजना का पोर्टल कल होगा लांच
रांची, मई 12 -- रांची, हिब्यू। राज्य सरकार की भवन नियमितीकरण योजना से अधिकाधिक लोगों को लाभ दिलाने के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे प्रोजेक्ट भवन में ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ होगा। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। मंत्री ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि राज्य सरकार ने सभी नगर निकायों में बिना नक्शा पास कराए बने भवनों को वैध करने के लिए 'झारखंड अनाधिकृत निर्मित भवन नियमितीकरण नियमावली 2026' अधिसूचित की है। इस नियमावली को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद से भी स्वीकृति मिल चुकी है। इसे लेकर झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा है कि यह योजना मामूली विचलन वाले भवनों के नियमितीकरण में बड़ी राहत देगी। यह भी पढ़ें- DDA की सौगात; अब घर बैठे पास कराएं बिल्डिंग प्लान, सिंगल विंडो सिस्टम शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.