भवन नियमितीकरण योजना का अधिकतम लोगों लाभ दिलाएगा चैंबर : मल्होत्रा
रांची, अप्रैल 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड चैंबर की शनिवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। चैंबर भवन में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। झारखण्ड में भवन नियमितीकरण योजना को लाने के लिए कार्यकारिणी समिति के द्वारा राज्य सरकार के प्रति आभार जताया गया। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि योजना का अध्ययन कर, चैंबर द्वारा राज्य स्तर पर इसका प्रचार प्रसार कर, लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। योजना के रूप में यह सरकार की ओर से जनहितकारी संदेश है जिसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने राज्यवासियों से इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की भी अपील की। बैठक के दौरान सदस्यों ने कहा कि राज्य के विभिन्न नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स में लगातार वृद्धि की जा रही है। इससे व्यापार संचालन की लागत, किराया व सेवा शुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.