श्रावस्ती, फरवरी 18 -- गिरंटबाजार। विकास क्षेत्र जमुनहा के ग्राम पंचायत देवरनिया स्थित प्राथमिक विद्यालय बरगदही का भवन जर्जर हो गया था। जिसे नीलाम कर दिया गया था। नीलामी के बाद लम्बे समय तक भवन का निर्माण नहीं हुआ। आवाज उठी तो विभाग की ओर से 15 लाख रुपये का बजट खर्च कर भवन का निर्माण करा दिया गया है। लेकिन अभी तक भवन में टाइल व पल्ला लगाने का काम अधूरा है। लोगों का कहना है कि दरवाजे व खिड़कियों में पल्ला नहीं लगाया गया है। जबकि भवन को पोलिंग बूथ भी बनाया गया है। लोगों ने नए भवन में टाइल व दरवाजे में पल्ला लगवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.