गंगापार, जून 1 -- सोमवार को नायब तहसीलदार राहुल सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी शिव अवतार द्वारा विकास खंड बहरिया के शिक्षकों को सिकंदरा बीआरसी में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य में भवनों को नंबर देना और नजरी नक्शा तैयार करने का काम 22 मई से 20 जून तक निर्धारित है। इनमें से कुछ प्रगणकों ने मात्र 8 दिन में पूर्ण किया। प्रगणक मोहम्मद आमिर सहायक अध्यापक, अशोक कुमार, प्रियंका गुप्ता, सुरेश कुमार, राम आसरे प्रजापति, अश्वनी, दुर्गावती मिश्रा, शशिकांत, रामबाबू यादव, सरिता राय को तहसीलदार ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...