पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड वाले नए भवन के निर्माण की धीमी प्रगति से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पुराने भवन को तोड़ दिए जाने के बाद स्वास्थ्य केंद्र चारों ओर से खुला पड़ा है, जिससे मरीजों और कर्मचारियों दोनों के लिए असुरक्षा की स्थिति बन गई है। दिन में परिसर मवेशियों के लिए चारागाह जैसा दिखता है, जबकि रात में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का डर बना रहता है। लोगों का कहना है कि विभाग की यह उदासीनता जारी रही तो अस्पताल का निर्माण पूरा होने में तीन साल भी लग सकते हैं। दूर-दराज से आने वाले मरीज खुलापन और अव्यवस्था देखकर इलाज कराए बिना ही लौट जा रहे हैं। निर्माण स्थल पर प्राक्कलन राशि का विवरण भी बोर्ड पर अंकित नहीं है। मौके पर केवल दो से तीन मजदूर काम करते दिखे। बातचीत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.