खगडि़या, मार्च 27 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक के एकलौता प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, पकरैल भवन के अभाव के कारण आंगनबाड़ी केन्द्र भवन में संचालित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि 10 साल पहले पकरैल व मैरा पंचायत की सीमा क्षेत्र पर अवस्थित को-ऑपरेटिव भवन में संचालित हुआ करता था, लेकिन वहां भी भवन जर्जर होने के कारण अब हाईस्कूल, पकरैल के मैदान में निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र में संचालित हो रहा है। मवेशी अस्पताल होने से लोगों को खास लाभ नहीं मिल रहा है। सर्किल नंबर एक के अधिकांश किसान खेती व पशुपालन करके अपना पूरा परिवार का जीवनयापन करते हैं, लेकिन इस क्षेत्र में एक अदद मवेशी अस्पताल नहीं होने के कारण पशुपालक अपने बीमार मवेशी का इलाज किसी प्राइवेट मवेशी चिकित्सक के द्वारा कराने पर मजबूर होते हैं। हाईस्कूल, पकरैल के मैद...