औरंगाबाद, मार्च 25 -- औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के भवन की छत के एक हिस्से के टूटने को लेकर संबंधित लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। जानकारी के अनुसार 23 मार्च को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार इजलास पर थे तभी भवन की छत का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया। इस दौरान प्रवेश कर रहे कई लोग बाल बाल बचे। बताया गया कि इस भवन की मरम्मत कुछ समय पूर्व ही भवन निर्माण विभाग के द्वारा संवेदक के माध्यम से कराई गई थी। छत के हिस्से के टूटने को लेकर नाराजगी भी जताई गई और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया गया। कोर्ट मेनेजर के द्वारा इस संबंध में एक आवेदन औरंगाबाद नगर थाना में दे दिया गया है। हालांकि फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.