हल्द्वानी, अप्रैल 20 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ट्रांसपोर्ट नगर में भवन कर जमा कराने के लिए सोमवार को नगर निगम ने कैंप लगाया। इस दौरान छह व्यापारियों को आवेदन फार्म दिए गए। वहीं कैंप में पहुंचे व्यापारियों ने कर में छूट देने की मांग उठाई। नए वार्डों में नगर निगम व्यवसायिक भवनों से कर जमा करा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। सोमवार को कर से जुड़ी जानकारी देने के लिए नगर निगम ने कैंप लगाया। इस दौरान यहां बनी 875 दुकानों में से केवल छह के लिए आवेदन फार्म लिए गए। कैंप में मौजूद व्यापारियों ने बिना जरूरी सुविधाओं का विकास किए टैक्स लगाने पर आपत्ति दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- 'टैक्स लागू करने से पहले ट्रांसपोर्ट नगर में मिलें सुविधाएं' इसके लिए भवन कर में छूट देने की मांग की गई। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बता...