कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर देहात,संवाददाता। जिले में मानक के अनुसार डाक्टरों की तैनाती नहीं है। जबकि विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। डॉक्टरों की कमी से मरीजों को जहां पर्याप्त उपचार नहीं मिल रहा है। वहीं जिले में उपलब्ध संसाधनों का सहीं ढंग से उपयाोग भी नहीं होने से मरीजों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराना यहां चुनौती बना है। जिले में डॉक्टरों की कमी सें स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति ठीक नहीं हो पा रही है। कहने के लिए जिले में 29 पीएचसी व 11 सीएचसी संचालित हैं। मानक के अनुसार जिले में 154 डॉक्टरों के सापेक्ष सिर्फ 86 डॉक्टर तैनात हैं। इनमें दो नेत्र सर्जन, दो एनस्थेटिक्स व 5 गायनकालॉजी विशेषज्ञों की ही तैनाती है। स्वास्थ्य केंद्रों में हड्डी रोग, ईएनटी, सर्जरी आदि के डॉक्टर नहीं ...