मधेपुरा, सितम्बर 21 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता भवनों में आग लगने की घटनाओं को रोकने तथा लोगों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बिहार अग्निशमन सेवा, गृह विभाग, आरक्षी शाखा, बिहार, पटना की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला समादेष्टा- सह -जिला अग्निशमन पदाधिकारी, मधेपुरा के निर्देश पर अग्निशामक सिपाही संतोष कुमार, आनंद कुमार एवं पंकज कुमार द्वारा जिले के विभिन्न चौक- चौराहों, सरकारी कार्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता पोस्टर लगाया गया और लोगों को जागरूक किया गया. पोस्टर के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे भवनों में अग्नि सुरक्षा के उपाय जानें और उन्हें अपने जीवन में अपनाएं साथ ही आग लगने पर तुरंत 101 या 112 नंबर डायल कर अग्निशमन सेवा को सूचना दें। जारी पोस्टर में दो भागों में जानकारी दी गई ह...