आजमगढ़, अप्रैल 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) क्षेत्र में भवनों का मानचित्र स्वीकृत कराना पहले से आसान हो गया है। ऑनलाइन आवेदन करने पर लोगों को घर बैठे एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) उपलब्ध हो जाएंगे। निर्धारित समय में एनओसी नहीं मिली तो आवेदक का मानचित्र स्वीकृत माना जाएगा। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण क्षेत्र में व्यवसायिक हो या आवासीय भवन के मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए लोगों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश भवन निर्माण उपविधि 2025 में शासन ने संशोधन किया है। इससे उन्हें घर बैठे ऑनलाइन एनओसी उपलब्ध होंगी। शासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि भवन निर्माण के लिए आवेदन करने के निर्धारित समय 15 दिन के अंदर अगर एनओसी नहीं निर्गत की जाएगी तो आवेदक के भवन का मानचित्र स्वत:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.