रुडकी, अप्रैल 27 -- रुड़की। नगर निगम के सभागार में सोमवार को जनगणना से संबंधित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जनगणना अधिकारी एसके गुप्ता ने बताया कि सोमवार से जनगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी कर्मचारियों को एप लॉगिन करने और डिजिटल नक्शा से सर्वे करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि फील्ड में जनगणना से संबंधित सारे काम एप पर ही होने हैं। ऐसे में कर्मचारियों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। जिन कर्मचारियों को जनगणना कीट उपलब्ध कराया गया है उन्होंने अपना काम भी शुरु कर दिया है। यह भी पढ़ें- रुड़की में जनगणना के लिए नियुक्ति पत्र देने की शुरू हुई प्रक्रिया यह भी पढ़ें- गणना कार्मिकों को दें जरूरी सूचनाएं: कमिश्नर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.