जामताड़ा, जुलाई 24 -- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव गुरुवार को जामताड़ा न्यूटाउन स्थित पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के निजी सचिव मनोज झा के आवास पर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने मनोज झा के पिता स्वर्गीय किंकर झा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संवेदना प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मनोज जी का समय ज्यादातर गढ़वा जिला में ही व्यतीत होता है। उनसे हमारा पारिवारिक रिश्ता है और हमारे लिए यह पारिवारिक क्षति से कम नहीं है। दुख के इस घड़ी में यहां शोक संवेदना प्रकट करने आए हैं। वही दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों पर हुए वर्वरतापूर्ण कार्रवाई पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कहा कि जिस प्रकार से...