गढ़वा, जुलाई 5 -- गढ़वा। भवनाथपुर विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कन्हैया चौबे ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर मांगपत्र सौंप क्षेत्र में बंद पड़े माइंस चालू करने की मांग की। मांगपत्र में उन्होंने जंगीपुर गांव में आदिवासियों की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने राज्यपाल को मामले में हस्तक्षेप कर जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...