भागलपुर, फरवरी 10 -- थाना क्षेत्र के भवनाथपुर खुटहा गांव के समीप सोमवार की शाम नाथनगर से अकबरनगर जा रही एक ई-रिक्शा अचानक मवेशी को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें उस पर सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जख्मी महिला का पास के क्लीनिक में इलाज कराया। इधर, टोटो पलटने के कारण चालक को भी हल्की चोट लगी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...