भवनाथपुर, केतार व खरौंधी में पल्स पोलियो अभियान संपन्न
गढ़वा, जुलाई 2 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर के तत्वावधान में 28 से 30 जून तक संचालित तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अभियान के दौरान भवनाथपुर, केतार एवं खरौंधी तीनों प्रखंडों में निर्धारित 38,524 बच्चों के लक्ष्य के विरुद्ध कुल 38,170 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया था। पहले दिन 30,646 बच्चों को दवा पिलाई गई थी। उसके बाद दूसरे दिन घर-घर जाकर चलाए गए विशेष अभियान में 4,906 बच्चों को खुराक दी गई, जबकि तीसरे दिन छूटे हुए 2,618 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।अभियान के सफल संचालन के लिए भवनाथपुर, केतार एवं खरौंधी प्रखंडों में कुल 178 पोलियो बूथ एवं दो ट्रांजि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.