प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज। अल्लापुर के बाघंबरी हाउसिंग क्षेत्र के रहने वाले वरिष्ठ नागरिक के साथ धक्कामुक्की करने वाले दो सफाईकर्मियों को नगर निगम मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। सफाई को लेकर पंजाब नेशनल बैंक से सेवानिवृत्त चौधरी चिंतामणि कमलाकर श्रीवास्तव की नगर निगम के सुरेंद्र और डब्लू नाम के सफाईकर्मियों के साथ बुधवार सुबह धक्कामुक्की हुई थी। इसकी जानकारी होने पर नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने संविदा पर काम कर रहे सुरेंद्र और आउटसोर्स सफाईकर्मी डब्लू को कार्यालय से अटैच करने का आदेश दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि सफाईकर्मियों की धक्कामुक्की के बाद चौधरी चिंतामणि कमलाकर श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ी और दरवाजे पर ही मौत हो गई। हालांकि दोनों सफाईकर्मी कमलाकर के साथ धक्कामुक्की से इनकार कर रहे हैं। बुजुर्ग से बदसलूकी करने के आरोपी दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.