भवनपुरा में 40 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
भागलपुर, मई 4 -- नवगछिया, संवाद सूत्र। खरीक प्रखंड के भवनपुरा पंचायत स्थित उच्च विद्यालय भवनपुरा के प्रांगण में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एक निजी शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में कुल 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पार्षद गौरव राय और विशिष्ट अतिथि पंचायत के मुखिया बंटी सिंह उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.