अररिया, मार्च 1 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी के भवटिया गांव की बेटी ने देश स्तरीय सैनिक स्कूल के परीक्षा में सफल होकर गांव और जिले का नाम रोशन की है। बच्ची के इस सफलता पर परिवार और रिश्तेदारों में खुशी है। आस पड़ोस के लोग दीया के इस सफलता पर बधाई दे रहे हैं। दीया कुमारी के पिता कदमलाल मांझी एक शिक्षक हैं जबकि माता उषा देवी गृहिणी है। दीया के पिता कदमलाल मांझी ने बताया कि दीया शुरू से ही पढ़ने में लगनशील और मेहनती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...