कौशाम्बी, मार्च 28 -- भवंस मेहता महाविद्यालय में शनिवार को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, अनुशासन और बौद्धिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से समसामयिक विषयों पर गहन चिंतन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामाया गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ओसा के प्राचार्य प्रोफेसर शैलेंद्र तिवारी रहे। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में युवाओं को देश के भविष्य का आधार बताते हुए कहा कि युवा केवल कल के नागरिक नहीं हैं, बल्कि आज के भी सक्रिय निर्माता हैं। जूरी सदस्य के रूप में प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और विशेषज्ञों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। जूरी में प्रोफेसर सुशील श्रीवास्तव, प्रोफेसर सतीश चंद्र तिवारी, डॉ. एसएन मिश्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.