लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव भल्लिया बुजुर्ग बसअड्डे पर स्थित एक परचून की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े हो गए, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम सौठन निवासी ललित कुमार त्रिपाठी की दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुस गए और काउंटर में रखे करीब तीन हजार रुपये नकद, लगभग 13 किलोग्राम रिफाइंड के पैकेट, 14 किलोग्राम सरसों के तेल की बोतलें तथा दो बोरी चावल चोरी कर ले गए। चोरों ने पास में स्थित 'सत्य ज्वैलर्स' नामक सोने-चांदी की दुकान की पिछली दीवार तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके। शनिवार सुबह जब दुकान मालिक ललित कुमार त्रिपाठी दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा और सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.