भलोटिया मार्केट की दवा मंडी में आग, 20 मिनट में पाया गया काबू
गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता शहर के टाउनहाल स्थित भलोटिया मार्केट की दवा मंडी में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग फर्स्ट फ्लोर पर स्थित वेदिका ट्रेडर्स नामक दवा दुकान में लगी थी। हालांकि फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से पहले ही बुझा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रॉनिक व गिफ्ट शोरूम में भीषण आग, अफरातफरी मची जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:22 बजे दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोलघर से दो फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन के जरिए पम्पिंग कर करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- बिजली के शार्ट सर्किट से कपड़ा की दुकान में लगी आग,दस लाख की क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.