नई दिल्ली, जून 4 -- बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर तीसरी बार शादी करने की खबरों के बाद सुर्खियों में हैं। रीना दत्ता और किरण राव से तलाक के बाद आमिर अब गौर स्प्रैट संग रिलेशनशिप में हैं और अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे जुलाई 2026 में एक निजी समारोह में शादी करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल अभी तक कपल की तरफ से शादी की खबरों को लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है और न ही उन्होंने कोई आधिकारिक घोषणा की है। वहीं, अब शादी की खबरों के बीच, आमिर का एक पुराना बयान फिर से सामने आया है जिसमें, उन्होंने 60 साल की उम्र में दोबारा प्यार पाने की बात कही थी।मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी बता दें कि जैसे-जैसे आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज हो...