लखीसराय, जून 7 -- चानन, निज संवाददाता। भलूई हॉल्ट से आदिवासी गांव गोवरदाहा कोड़ासी की ओर जाने वाली नहरी पुलिया काफी जर्जर हो गया है। पुलिया जर्जर रहने से हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। सिंचाई विभाग द्वारा पांच दशक पहले बनाया गया पुलिया का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त रहने से हर तबके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भलूई हॉल्ट के निकट सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया पुल जर्जर पुलिया की स्थिति जर्जर पुलिया की खबर को हिन्दुस्तान अखबार द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद लोगों में नई उम्मीद का संचार हुआ है। भलूई हॉल्ट के स्थानीय दुकानदार सुषील कुमार, अजीत कुमार सिन्हा, जितेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह आदि ने कहा कि कुंदर -बन्नु बगीचा नहर पर मननपुर गांव के निकट सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया पुलिया काफी जर्जर हो गय...