लखीसराय, अप्रैल 7 -- चानन। निज संवाददाता पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डीवीजन अन्तर्गत भलूई हाल्ट पर यात्री सुविधाआं का घोर अभाव स्थापना काल से बना हुआ है। कहने को तो यह काफी पुराना हाल्ट है, ओर यहां वर्तमान में आधा दर्जन से ज्यादा पैंसेजर ट्रेनों का ठहराव भी है। लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव यात्रियों को खासे परेषान कर रखा है। हाल्ट पर न ही समुचित पेयजल की व्यवस्था है, ओर न ही षौचालय की। अप प्लटेफार्म पर मात्र एक चापाकल चालू अवस्था में है। डाउन में लगा चापाकल वर्षो से खराब पड़ा हुआ है। जिसे देखने की फुर्सत हुक्मरानों के पास नहीं है। पेयजल व्यवस्था दुरूस्त नहीं रहने गर्मी, बरसात या फिर ठंड के मौसम में यात्रियों को बोतल बंद पानी लेकर पीना पड़ता है। विभाग द्वारा वर्षो पहले एक कुंआ बनाया गया, जो देखरेख के अभाव में मृत प्रायः हो गया है।यात्री षेड...