मोतिहारी, जुलाई 9 -- रक्सौल। नेपाल के बारा जिले के जीतपुरसिमरा उपमहानगरपालिका-23 स्थित भलुही चौक के पास वीरगंज-पथलैया सड़क पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वीरगंज से पथलैया की ओर जा रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। हादसे में पर्सा जिले के ठोरी गांवपालिका-4 निवासी धनबहादुर श्रेष्ठ के लगभग 40 वर्षीय पुत्र ईश्वर श्रेष्ठ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। पहले उन्हें उपचार के लिए प्रादेशिक अस्पताल, कलैया ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए नारायणी अस्पताल, वीरगंज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस कार्यालय, जीतपुर (बारा) से पुलिस निरीक्षक तेजनारायण बैठा के नेतृत्व में पुलिस टीम म...