भलुनी धाम में पुलिस चौकी की मांग, डीजीपी को लिखा पत्र
सासाराम, सितम्बर 4 -- दिनारा, एक संवाददाता। रोहतास के प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल भलुनी धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा संबंधी घटनाओं को देखते हुए स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय विधायक सह रालोमो प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बिहार के डीजीपी को पत्र भेजकर धाम परिसर में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। विधायक ने बताया कि भलुनी धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। इको पार्क के निर्माण और पर्यटन विकास के बाद यहां सैलानियों की आवाजाही भी बढ़ी है। भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं के आभूषण छीनने और छिनतई की घटनाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। इससे श्रद्धालुओं में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। कहा कि धाम में स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.