सासाराम, जून 20 -- दिनारा, एक संवाददाता। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शुक्रवार रात स्थानीय एमएलसी जीवन कुमार के साथ प्रसिद्ध भलुनीधाम पहुंचे। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार दिनारा आगमन पर शिक्षा मंत्री और एमएलसी का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। भलुनीधाम स्थित मां यक्षिणी भवानी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। यह भी पढ़ें- भलुनीधाम में शिक्षा मंत्री व एमएलसी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत यह भी पढ़ें- अररिया: एमएलसी ने मां खड्गेश्वरी महाकाली में की पूजा-अर्चना, बिहार के सुख समृद्धि की कामना की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...