अररिया, अक्टूबर 5 -- अररिया, एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बाह्य सीमा चौकी भलुआ और कुआरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए 5.052 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के कमलदाह निवासी मोहम्मद मुख्तार आलम के रूप में हुई है। एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में कार्रवाई की गई। कैम्प कमांडर निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि भलुआ बीओपी को गुप्त सूचना मिली थी कि गरैया गांव से एक व्यक्ति ई-रिक्शा के जरिए गांजा लेकर हत्था चौक की ओर जाने वाला है। यह भी पढ़ें- अररिया : 5.052 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार सूचना के आधार पर एसएसबी ने कुआरी थाना पुलिस को इसक...