भलुआही में चला बुलडोजर, पश्चिमी कोसी तटबंध से हटाया गया अतिक्रमण
सुपौल, जून 7 -- मरौना, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के भलुआही में शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए पश्चिमी कोसी तटबंध के किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अंचलाधिकारी अभिजीत के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बुलडोजर की सहायता से करीब 100 मीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने तटबंध के दोनों किनारों पर बने अस्थायी दुकानों और अन्य अतिक्रमित संरचनाओं को हटाया। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपना सामान हटाने में जुट गए। अंचलाधिकारी अभिजीत ने बताया कि भलुआही क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही थी। यह भी पढ़ें- अतिक्रमणकारियों को नप की अंतिम चेतावनी, नोटिस के बाद 24 घंटे में हट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.