भलुआनी डैम में डूबने से युवक की मौत
पलामू, जून 25 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर थाने के भलुआनी डैम में नहाने के क्रम में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी है। घटना बुधवार दोपहर की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कमलेश भूइयां के रूप में हुई है। वह सवारथ भूइयां का बड़ा बेटा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार भलुआनी कला के तीन लोग बगल के डैम में नहाने गए थे। नहाने के क्रम में मृतक अधिक गहरे पानी मे चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग किसी तरह बच निकले। घटना की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मिली वहां पहुंचकर लोग किसी तरह शव को डैम से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.