भलुअनी में एक बेटी की शादी में 23 लोगों ने किया रक्तदान
देवरिया, जून 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगर पंचायत भलुअनी में एक बेटी के कन्यादान के अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें दूसरों का जीवन बचाने को कुल 23 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान पर्यावरण बचाने को पौधरोपण भी किया गया। शुक्रवार की रात भलुअनी कस्बे के एक मैरेज लॉन में स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी यूथ ब्रिगेड के संस्थापक, निफा जिलाध्यक्ष, मध्यदेशीय वैश्य महासभा रक्तदान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय युवा संयोजक एवं 26 बार रक्तदान कर चुके सन्तोष मद्धेशिया वैश्य की बिटिया दिव्या मद्धेशिया की शादी हुई。
रक्तदान शिविर का आयोजन इस मौके पर संतोष ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। बेटी के विवाह के साथ आयोजित रक्तदान शिविर में परिवार, रिश्तेदार सहित महिलाओं एवं युवाओं ने रक्तदान कर बिटिया को आशीर्वाद के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.