भलार-लालखां मार्ग पर पेड़ व बिजली तार गिरने से आवागमन ठप
भागलपुर, जून 23 -- धरहरा से प्रवीण कुमार की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के भलार-लालखां मुख्य मार्ग पर मंगलवार को शीशम का एक पेड़ और बिजली का तार गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर पेड़ और तार गिरे रहने के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति समेत घरेलू कार्यों में भी ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग अवरुद्ध होने से आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं विद्युत विभाग से शीघ्र मौके पर पहुंचकर सड़क से गिरे पेड़ और बिजली के तार को हटाने तथा विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.