मेरठ, अप्रैल 17 -- भलसोना गांव के जंगल में गंगनहर पुल किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। बता दें कि गुरुवार सुबह भलसोना गांव के जंगल में गंगनहर पुल के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। युवक का गला रेंतकर उसकी हत्या की गई थी। इसके अलावा उसके शरीर पर चोट के भी काफी निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया था, लेकिन शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को अज्ञात में पंचनामा भर मोर्चरी भेज दिया था। यह भी पढ़ें- चैती मेला में मिला वद्ध का शव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह के अनुसार मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष के आस पास है। शव के पास से कोई ऐसा सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.