गिरडीह, मार्च 23 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत अंतर्गत ग्राम भलपहरी में रविवार को कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्रीश्री 108 श्री मारुति नंदन महायज्ञ शुरू हुआ। कलश यात्रा में 108 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। कुंवारी कन्याएं माथे पर कलश धारित की हुई थी। कलश यात्रा में ढोल-नगाड़ा सहित अन्य वाद्य यंत्र बजाए जा रहे थे। यज्ञ के मुख्य यजमान मोती पंडित अपनी पत्नी सबिया देवी के साथ प्रधान कलश को लेकर आगे बढ़ रहे थे। कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं भलपहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए गुलियाडीह घाट बराकर नदी पहुंची। यहां यज्ञ के आचार्य नवल किशोर पांडेय ने विधि-विधान से मुख्य यजमान सहित अन्य श्रद्धालुओं के कलश में जल भरवाया। पुनः कलश यात्रा यज्ञ मंडप में पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान जयश्री राम, जय बजरंग बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.