मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- अहरौरा। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण भलदरिया क्षेत्र में अब सुरक्षा व्यवस्था को नया बल मिला है। शनिवार को यहां नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहाकि भलदरिया में पुलिस चौकी की स्थापना से खास तौर पर पर्यटकों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। अब किसी भी आपात स्थिति में उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और मजबूत होगा। भलदरिया में पर्यटकों की लगातार बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यहां पुलिस की मौजूदगी जरूरी थी। चौकी शुरू होने से न सिर्फ अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों में भी भरोसा बढ़ेगा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शिखा भारती, अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ, अहरौरा थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा समेत पुलिस विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.