मुंगेर, मार्च 20 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। भलगुड़ी गांव स्थित भूपाल पहाड़ी पर मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह राम कथा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ देवघरा मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा से जल भरकर किया गया। ठाड़ा मोड़, भंडार सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा कथा स्थल पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते चल रहे थे। कलश यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.