मुजफ्फर नगर, मई 6 -- मुजफ्फरनगर श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा आयोजित श्री श्याम गुणगान महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार रहा, जिसे देखने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।नई मंडी के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शहर पहुंचे नंद किशोर शर्मा महाराज जी ने जब भर दे रे श्याम, झोली भर दे जैसे भजनों का रस बरसाया, तो पूरा पांडाल श्याममयी हो गया। उन्होंने शहर से अपने पुराने प्रेम को साझा करते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की। इनके साथ ही मध्य प्रदेश से आईं अधिष्ठा अनुष्का, स्थानीय गायक मयंक धीमान और दिल्ली के शिवम इंटरनेशनल म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ अमित चौधरी द्...