औरैया, मार्च 5 -- फफूंद, संवाददाता। होली के उल्लास के बीच बुधवार शाम फफूंद-बाबरपुर रोड स्थित ग्राम भर्रापुर मोड़ पर टेंपो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार के अनुसार दुर्घटना में बाइक सवार 22 वर्षीय विनय पुत्र अरविंद और वर्षीय 26 निखिल पुत्र निरंजन सिंह निवासी ग्राम चक सत्तापुर थाना अजीतमल घायल हो गए। वहीं टेंपो में सवार 60 वर्षीय कमलेश देवी पत्नी ब्रजमोहन निवासी बारेपुर थाना अजीतमल भी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर भेजा, जहां उनका उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होली के चलते सड़क पर सामान्य से अधिक आवाजाही थी। इसी दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.